BSTC Online Form 2022 बीएसटीसी ऑनलाइन फॉर्म 2022
Rajasthan BSTC 2022 (Notification,date,fees,Exam Pattern, Qualification, Online Form Link) अधिसूचना, तिथि, शुल्क, परीक्षा पैटर्न, योग्यता, ऑनलाइन फॉर्म लिंक : राजस्थान मे बीएसटीसी के नोटिफिकेशन का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए खुसखबरी है | जल्द ही प्रारम्भिक शिक्षा विभाग बीएसटीसी 2022 के ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 19 अगस्त से शुरू होकर 31 अगस्त तक चलेगी। बीएसटीसी की नवीनतम खबर प्राप्त करने के लिए हमारे टेलीग्राम को जोइन कर ले ताकि आपको नवीनतम अपडेट प्राप्त हो सके|
बेसिक स्कूल टीचिंग कोर्स (Basic School Teaching Course) प्रारम्भिक शिक्षा निदेशालय द्वारा राज्य स्तर पर परीक्षा आयोजित की जाती है| BSTC , D.EL.Ed कार्यक्रम मे योग्य उम्मीदवारों के प्रवेश के लिए आयोजित किया जाता है इच्छुक उम्मीदवार राजस्थान BSTC प्रवेश 2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते है और परीक्षा के बारे में व्यापक विवरण नीचे दिया गया है
राजस्थान राज्य में संचालित विभिन्न शिक्षक प्रशिक्षण संस्थानों में डी. एल. एड. सामान्य / संस्कृत Diploma in Elementary Education ( D.El.Ed ) General / Sanskrit पाठ्यक्रम में प्रवेश हेतु आयोजित की जाने वाली प्री डी. एल.एड. परीक्षा ( प्रवेश परीक्षा ) ( Rajasthan Pre BSTC 2022 Notification ) हेतु राज्य सरकार एवं NCTE द्वारा निर्धारित प्रावधान एवं मानदण्डों के अनुसार पात्र अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन पत्र आमंत्रित किये जाएंगे ।
Education Qualification
इस परीक्षा मे प्रवेश हेतु उच्च माध्यमिक परीक्षा अथवा इसके समकक्ष परीक्षा मे न्यूनतम अंक सामान्य वर्ग के लिए 50 प्रतिशत एवं अन्य पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाती/जनजाति, विकलांग ओर सामान्य वर्ग की विधवा के लिए 45 प्रतिशत निर्धारित किए गए है|
Age Limit
इस परीक्षा मे प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन करने वाले उम्मीदवार की आयु 28 वर्ष से अधिक न हो तथा आरक्षित वर्गों को ऊपरी आयु सीमा मे नियमानुसार छूट छूट प्रदान की गई है|
Application Fee
डी.ईएल.एड सामान्य/संस्कृत एक पाठ्यक्रम -400 रुपये
डी.ईएल.एड सामान्य/संस्कृत दोनों पाठ्यक्रम-450 रुपये
Important Date
राजस्थान प्री डी.ईएल.एड 2022 या BSTC 2022 के लिए आवेदन प्रक्रिया 19 अगस्त 2022 से प्रारम्भ होंगे ओर आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 अगस्त 2022 होगी | अभ्यर्थी आवेदन करने से पहले BSTC 2022 आवेदन पत्र को ध्यान पूर्वक पढ़ ले |
BSTC 2022 Exam Pattern
विषय | प्रश्नों की संख्या | अंक |
मानसिक क्षमता | 50 | 150 |
राजस्थान की सामान्य जानकारी | 50 | 150 |
शिक्षण योग्यता | 50 | 150 |
अंग्रेज़ी | 20 | 60 |
हिंदी या संस्कृत | 30 | 90 |
Total | 200 | 600 |
- बीएसटीसी के पेपर में कुल 200 प्रश्न होंगे
- प्रत्येक प्रश्न 3 अंकों का है एवं प्रश्न पेपर का कुल भर 600 अंकों का है
- बीएसटीसी प्रश्न पत्र चार भागों में विभाजित होगा एवं प्रत्येक भाग में 50 प्रश्न होंगे
- परीक्षा में सभी प्रश्न बहुविकल्पीय होंगे
- विद्यार्थियों को सही प्रश्न का उत्तर OMR Sheet पर उस प्रश्न के सामने दिए ऑप्शन को नीले/काले पेन से गोला कर देना होगा।
- बीएसटीसी प्रवेश परीक्षा 2022 में नेगेटिव मार्किंग का कोई प्रावधान नहीं है।
बीएसटीसी परीक्षा में मानसिक क्षमता विषय से 50 प्रश्न पूछे जायेंगे, शिक्षण योग्यता विषय से 50 प्रश्न पूछे जायेंगे, अंग्रेजी विषय से 20 प्रश्न पूछे जायेंगे, वहीं हिंदी या संस्कृत विषय से 30 प्रश्न पूछे जायेंगे। यह परीक्षा ऑफलाइन मोड द्वारा आयोजित की जाएगी। राजस्थान बीएसटीसी परीक्षा राज्य स्तर पर आयोजित की जाएगी। बीएसटीसी सामान्य और बीएसटीसी संस्कृत दोनों की प्रश्न संख्या सामान होती है। इस परीक्षा में उम्मीदवारों से सारे प्रश्न बहुविकल्पीय पूछे जायेंगे। परीक्षा के हिंदी, संस्कृत और अंग्रेजी को मिलाकर तीन पार्ट होंगे। अंग्रेजी वाला पार्ट सभी उम्मीदवारों को हल करना होगा। उम्मीदवारों को हिंदी और संस्कृत दोनों से एक को हल करना होगा।
Important Link
Apply Online | Click Here |
Official Notification | Click Here |
Bstc Syllabus | Click Here |
What Is Bstc | Click Here |
Telegram | Click Here |
Home | Click Here |