Hindi Vyakaran Online Test Quiz 49 ( हिन्दी व्याकरण क्विज ) : दोस्तो आज इस पोस्ट मे हिन्दी व्याकरण (Hindi Grammar) के महत्त्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्नो का अध्ययन करेंगे । यह पोस्ट REET 2021, Patwari Bharti 2020, Gramsevak 2021, LDC, RPSC, RBSE REET, School Lecturer, Sr. Teacher, TGT PGT Teacher, 3rd Grade Teacher आदि परीक्षाओ के लिए महत्त्वपूर्ण है । अगर पोस्ट पसंद आए तो अपने दोस्तो के साथ शेयर जरूर करे ।
हिन्दी व्याकरण प्रश्नोत्तर (Hindi Grammar Online Test Quiz 49) : यह Quiz आपके हिन्दी व्याकरण ( Hindi Vyakaran ) भाग को बेहतर बनाता है। यदि आप रोजाना हमारे प्रश्नोत्तरी ( Daily Quiz ) का प्रयास करते हैं, तो आपको अपने ज्ञान में सुधार मिलेगा। इसलिए रोजाना सभी विषय के Quiz का प्रयास करें। प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होता है।
Total Questions – 10
Total Marks -10
Time – प्रत्येक प्रश्न के लिए 30 सेकंड निर्धारित
[1] “मालगाड़ी आने पर सवारी गाड़ी छूटेगी।” यह वाक्य है–
(1) संयुक्त वाक्य
(2) सरल वाक्य
(3) मिश्र वाक्य
(4) उपर्युक्त सभी
[2] ” लता घर पर नहीं है।” यह किस प्रकार का वाक्य है–
(1) विधनार्थक
(2) निषेधार्थक
(3) प्रश्नार्थक
(4) संदेहार्थक
[3] “मुझसे दौड़ा नहीं जाता।” यह किस प्रकार का वाक्य है–
(1) कर्तृवाच्य
(2) कर्मवाच्य
(3) भाववाच्य
(4) इनमें से कोई नहीं
[4] “यह काम कपिल ने किया होगा।” यह किस प्रकार का वाक्य है–
(1) संकेतवाचक
(2) आज्ञावाचक
(3) विधिवाचक
(4) संदेहवाचक
[5] ” यह वही आदमी है जो कल दुर्घटनाग्रस्त हो गया था।” यह वाक्य है–
(1) सरल वाक्य
(2) कठिन वाक्य
(3) मिश्र वाक्य
(4) संयुक्त वाक्य
[6] ” मोना ने खाना खाया; कुछ देर पुस्तक पढ़ी और सो गई।” यह वाक्य है–
(1) सरल वाक्य
(2) कठिन वाक्य
(3) संयुक्त वाक्य
(4) मिश्र वाक्य
[7] निम्न में से ‘संकेतार्थक‘ वाक्य है–
(1) इन दोनों में ना जाने, कौन खेलेगा।
(2) भगवान करे- आप सभी इस प्रतियोगिता में सफल हो जाएँ।
(3) दूसरों का भला करोगे तो तुम्हारा भी भला होगा।
(4) वाह! कितना नयनाभिराम दृश्य है।
[8] “आप मुंबई जाएंगे तो मैं भी आपके साथ चलूंगी।” यह वाक्य है–
(1) संकेतार्थक
(2) संदेहार्थक
(3) इच्छार्थक
(4) विधानार्थक
[9] ” तुलसीदास ने कहा कि विनाशकाल में मनुष्य की बुद्धि नष्ट हो जाती है।” इसमें किस प्रकार का आश्रित उपवाक्य है–
(1) संज्ञा आश्रित उपवाक्य
(2) विशेषण आश्रित उपवाक्य
(3) क्रिया विशेषण आश्रित उपवाक्य
(4) इनमें से कोई नहीं
[10] सरल वाक्य प्रारूप नहीं है–
(1) अकर्मक
(2) सकर्मक
(3) कर्तृपूरक
(4) प्रेरणार्थक
All Important Quiz | Click Here |
Rajasthan GK Quiz | Click Here |
Study Material PDF | Click Here |
Geography Notes PDF | Click Here |
History Notes PDF | Click Here |
Rajasthan GK Notes PDF | Click Here |
Hindi Grammar Notes PDF | Click Here |
Sanskrit Grammar Notes PDF | Click Here |
Psychology / Pedagogy Notes PDF | Click Here |
Computer Notes PDF | Click Here |
Join Telegram Channel | Click Here |
Follow FB Page | Click Here |